फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   dumping ground in sec. 23

घग्गर पार डंपिंग ग्राउंड से बुरा हाल, निगम कर रहा सेहत से खिलवाड़

Mon, 16 Sep 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
dumping ground in sec. 23
पंचकूला। घग्गर पार के लोगों का डंपिंग ग्राउंड से उठने वाली बदबू से बुरा हाल है। ऐसा नहीं है कि नगर निगम अधिकारियों को समस्या का पता नहीं है। लेकिन वह लोगों की सेहत को लेकर गंभीर नहीं है। यदि ऐसा नहीं होता तो सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड को कभी का झूरीवाला में शिफ्ट कर दिया गया होता। वहीं स्थानीय नेता भी इसके शिफ्टिंग को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। वह डंपिंग ग्राउंड पर महज बयानबाजी करके वोट बैंक मजबूत करने में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले हजारों लोगों ने सबक सिखाने का फैसला कर लिया है। वर्तमान स्थिति ये है कि डंपिंग ग्राउंड के नजदीक से गुजरना मुश्किल हो गया है। यहां उठने वाली बदबू हजारों लोगों को परेशान कर रही है। इतना ही नहीं डंपिंग ग्राउंड के चलते कई लोग तो दमा जैसी बीमारी से ग्रसित हो गए हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान को लेकर निगम अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से गुहार भी लगाई लेकिन उनकी सुनवाई आज तक नहीं हुई। डंपिंग ग्राउंड शिफ्टिंग को लेकर केवल उन्हें बहलाया गया। इससे स्थानीय लोगों में रोष है और उन्होंने नेताओं को सबक सिखाने की चेतावनी दी है। उधर, नगर निगम अधिकारियों की मानें तो डंपिंग ग्राउंड की शिफ्टिंग का प्रोसेस जारी है। कंपनी को सेलेक्ट कर बहुत जल्द शिलान्यास करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मुंह पर बांधना पड़ता है कपड़ा: बंसल
सेक्टर-21 निवासी पुष्प बंसल का कहना है कि समस्या के समाधान को लेकर निगम अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से कई बार मुलाकात की, लेकिन उन्होंने आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं किया। मौजूदा हालात ये है कि डंपिंग ग्राउंड के पास से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। यहां से गुजरने वाले लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलते हैं। ऐसे में नगर निगम अधिकारी लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं किया जाता केमिकल का स्प्रे: रोबिन
सेक्टर-21 निवासी रोबिन विजय का कहना है कि स्थानीय नेता चुनाव नजदीक आते ही बयानबाजी करते हैं कि डंपिंग ग्राउंड को जल्द शिफ्ट कर दिया जाएगा। लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी स्थिति पहले जैसी ही है। बदबू से निजात दिलाने के लिए डंपिंग ग्राउंड पर केमिकल स्प्रे भी नहीं किया गया है। जबकि एनजीटी का आदेश था कि इस दिशा में तत्काल प्रभाव से काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदबू के चलते सैर तक नहीं कर पाते लोग: रोहित
सेक्टर-21 निवासी रोहित शर्मा का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड के चलते लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। करोड़ों रुपया खर्च करके भी लोगों को सुकून नहीं मिल रहा है। वह सुबह और शाम को घर के बाहर सैर तक नहीं कर सकते हैं। बारिश के दिनों में बदबू की समस्या विकराल हो जाती है। इस समस्या से समाधान को लेकर कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन आज तक कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed