फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DTP demolishes 11 illegal shops built in Barwal and Jeetpur

बरवाला और जीतपुर में अवैध निर्मित 11 दुकानों को ढहाया

Sat, 18 Jul 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
DTP demolishes 11 illegal shops built in Barwal and Jeetpur
बरवाला। जिला नगर योजनाकार विभाग पंचकूला ने शुक्रवार को बरवाला-डेराबसी मार्ग पर जिला नगर योजना अधिकारी लता हुड्डा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट आनंद रावल और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण गिराया। इस अभियान के दौरान गांव जीतपुर में सात और मौजा बरवाला मेें अवैध रूप से बनाई चार दुकानों को ढहाया गया। योजना अधिकारी लता हुड्डा ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर सार्वजनिक सूचना के बोर्ड भी लगाए गए हैं, इसमें सूचित किया गया है कि अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य अवैध है। अगर यहां कोई निर्माण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी प्रापर्टी डीलर बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार की कॉलोनी विकसित करता है तो यह गैरकानूनी है। जिला नगर योजना अधिकारी ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी कार्रवाई करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला पंचकूला में कोई भी कॉलोनी विकसित करने से पहले विभागीय अनुमति ली जानी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भू-मालिकों द्वारा प्रापर्टी डीलरों के साथ मिलकर बिना किसी सरकारी अनुमति की कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। भोली भाली जनता को बहला फुसलाकर छोटे-छोटे प्लॉट बेच दिए जाते हैं। ऐसे भू-मालिकों, प्रापर्टी डिलरों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अर्बन एरिया एक्ट तहत विभाग कानूनी करती है। इसमें एफआईआर भी दर्ज करवाई जाती है। इसमें तीन साल कारावास और जुर्माने का प्रावधान भी है।
विज्ञापन

सीएलयू के बिना निर्माण न करें
विभाग जनता से अनुरोध करता है कि सीएलयू की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े निर्माण न करेें। अनुसूचित रोड के साथ लगती 30 मीटर प्रतिबंधित पट्टी में कोई भी निर्माण कार्य न करें और जनता की कड़ी मेहनत का पैसा बर्बाद न हो। अनाधिकृत अवैध निर्माणों पर रोक लग सके। विभाग आमजन से अपील करता है कि इन अवैध कॉलोनियों में किसी के भी बहकावे में आकर प्लॉट आदि न खरीदें और किसी भी प्रकार का निर्माण न करें ताकि आपकी मेहनत का पैसा बर्बाद न हो। इस मौके पर अतिरिक्त जिला नगर योजनाकार दीपक, कनिष्ठ अभियंता भूपेष कुमार, सहायक सुनील कुमार पटवारी, कपिल के अलावा तोड़फोड़ दस्ते के साथ तथा किसी भी घटना से निपटने के लिए बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed