फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drug consignment packed in sweet packets, opium was being sent to Bengaluru

Panchkula News: मीठे पैकेट में नशे की खेप, बेंगलुरु भेजी जा रही थी अफीम

Wed, 14 Jan 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Drug consignment packed in sweet packets, opium was being sent to Bengaluru
चॉकलेट के डिब्बों में छिपाकर अफीम की तस्करी, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कूरियर के माध्यम से चॉकलेट के डिब्बों में अफीम छिपाकर तस्करी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंचकूला से बेंगलुरु नशे की खेप भेजने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी साजिश नाकाम हो गई। अदालत ने आरोपी को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरनीत सिंह उर्फ गुन्नु, निवासी मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह ने बताया कि यह मामला 10 सितंबर का है। फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला स्थित एक कूरियर कंपनी के अधिकारियों ने एक संदिग्ध पार्सल की सूचना पुलिस को दी थी। पार्सल चंडीगढ़ के सेक्टर-44 से बेंगलुरु के लिए बुक किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में पार्सल खोलने पर उसमें चॉकलेट के पैकेट मिले। जब पैकेटों की गहन जांच की गई, तो चॉकलेट के डिब्बों के भीतर छिपाकर रखी गई 74 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। 12 जनवरी को सूचना मिली कि पार्सल भेजने वाला आरोपी सेक्टर-44डी, चंडीगढ़ में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम के मुख्य सप्लायर, तस्करी नेटवर्क और बैंगलोर में जिस व्यक्ति को नशा भेजा जाना था, उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed