फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Doctor will go on strike or not, decision today

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन वित्त विभाग के एसीएस के साथ होगी बैठक, एसोसिएशन ने दे रखी है 14 जनवरी से हड़ताल की चेतावनी

Mon, 10 Jan 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Doctor will go on strike or not, decision today
चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन की सोमवार को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ बैठक होगी। इस बैठक में मांगों पर सहमति बनती या नहीं, इसके बाद ही एसोसिएशन हड़ताल को लेकर निर्णय लेगी। मांगें नहीं माने जाने पर एसोसिएशन 11 जनवरी से ओपीडी बंद करने और 14 से इमरजेंसी सेवाएं बंद कर हड़ताल की चेतावनी दे चुकी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की मांग है कि डॉक्टरों को तीन की बजाए चार एसीपी मिलें। साथ ही विशेषज्ञ कॉडर बनाया जाए। इसके अलावा, विभाग द्वारा एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए और केवल प्रमोशन के आधार पर इन पदों को भरा जाए। इन मांगों को लेकर एसोसिएशन की विभाग के आला अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। अधिकारी इनको लेकर सहमति भी जता चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसी को लेकर 12 दिसंबर को भी डॉक्टरों ने 13 दिसंबर से हड़ताल की चेतावनी दी थी। उस समय स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आश्वासन पर हड़ताल टाल दी थी। अब दोबारा से एसोसिएशन मांगों को लेकर सक्रिय हो गई है और इस बार आर पार की लड़ाई के मूड में है। गौरतलब है कि 6 जनवरी को भी एसोसिएशन पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की थी। इसके बाद ही वित्त विभाग के एसीएस टीवीएसएन प्रसाद के साथ बैठक तय हुई है। वित्त विभाग से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण ही मांगें लंबित हैं। अब इस बैठक के बाद ही एसोसिएशन आगामी रणनीति का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

फाइनेंस विभाग के एसीएस से बैठक जरूर है, लेकिन हमें नहीं लगता कि कोई समाधान निकलेगा। एसोसिएशन पहले से ही 11 जनवरी से सभी सरकारी अस्पतालों में ओपोडी बंद करने की चेतावनी दे चुकी है। मांगें नहीं मानी तो उनके पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई चारा नहीं होगा। -डॉ. जसबीर परमार, प्रदेशाध्यक्ष, एससीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

980 डॉक्टरों की भर्ती निकली, विज बोले, जल्दी करेंगे भर्ती
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं को सुदृढ़, दुरुस्त और लगातार संचालित करने के उद्देश्य से जल्द ही 980 मेडिकल अधिकारियों (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज ग्रुुप-ए) की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में एक विज्ञापन भी जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज ने बताया कि इन 980 पदों में से 270 पद सामान्य श्रेणी, 472 पद अनुसूचित जाति श्रेणी, 80 पद बीसी-ए श्रेणी, 25 पद बीसी-बी श्रेणी, 133 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षण का लाभ और आवेदन फॉर्म, पात्रता इत्यादि की जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की वेबसाइट http://haryanahealth.nic.in पर जाकर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed