{"_id":"65f89c4dc79828cf7005c204","slug":"do-not-keep-any-case-pending-at-the-police-station-level-dcp-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-110172-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना स्तर पर किसी भी प्रकार का कोई भी मामला लंबित ना रखें : डीसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना स्तर पर किसी भी प्रकार का कोई भी मामला लंबित ना रखें : डीसीपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। लघु सचिवालय सेक्टर-1 के सभागार में सोमवार को डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीसीपी ने सभी थानों का अपराधिक रिकार्ड का विश्लेषण करके निर्देश जारी कर कहा कि थाना स्तर पर किसी भी प्रकार का कोई भी मामला लंबित ना रखें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई शिकायत और थाने में आने वाले आमजन के साथ अच्छा व्यवहार कर तुरंत कार्रवाई करें।
डीसीपी ने बैठक के दौरान सभी थाना प्रबंधकों और पुलिस चौकी इंचार्जों को अपने-अपने अधीन क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पेट्रोलिंग करने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट या बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहन चलाते है ऐसे वाहनों को जरूर चेक करें। अपराधिक किस्म के व्यक्ति बिना नंबर प्लेट के वाहन, फेक नंबर प्लेट और वाहन की नंबर प्लेट को ढक कर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते है। इस प्रकार के संदिग्ध वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
सभी थानों में महिला डेस्क स्थापित
डीसीपी ने महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में जानकारी देकर बताया कि सभी थानों में महिला डेस्क स्थापित किए हुए हैं। महिला संबंधी किसी भी प्रकार की प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए और किसी भी प्रकार से लंबित ना रखें। खासकर महिला और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
डीसीपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस के साथ साथ सभी थाना प्रभारी भी अपने अपने थाना क्षेत्र में गश्त करे। गश्त के दौरान अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करे। मीटिंग में एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन, आईपीएस, एसीपी रमेश गुलिया, एसीपी सुरेंद्र कुमार, एसीपी अरविंद कम्बोज, जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।