{"_id":"5db89e8f8ebc3e01711f9028","slug":"digital-guide-map-not-in-good-condition-pkl-office-news-pkl355221656","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल गाइड मैप के सपने दिखाए, लगे हुए गाइड मैप ठीक नहीं कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल गाइड मैप के सपने दिखाए, लगे हुए गाइड मैप ठीक नहीं कराए
विज्ञापन
यह गाइड मैप सेक्टर 9 रोड के किनारे लगा है।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। एक तरफ तो शहर में जहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सालों से डिजिटल गाइड मैप लगाने के सपने दिखाए जा रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ जो पुराने गाइड मैप लगे हुए हैं उन्हें भी ठीक नहीं करवाया जा रहा है। अमर उजाला टीम की ओर से शहर का दौरा करके इन गाइड मैप की स्थिति को जांचा गया। इसके बाद इनके बदहाल होने की स्थिति सामने आई है।
शहर के सेक्टर- 2, 4, 5, 9, 16, 17, 18, 20 के गाइड मैप खराब हो चुके हैं। इसके बाद इन्हें बदलवाने की जहमत विभाग ने नहीं की है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि गाइड मैप ठीक नहीं होने के कारण लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है। बाहर से आए पर्यटक और शहर के लोगों को सेक्टर का स्टेटस नहीं पता चल पाता है।
वहीं, शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से डिजिटल गाइड मैप लगाने के दावे दो साल से किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया है।
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि शहर में गाइड मैप को ठीक कराने के लिए कई बार उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को लेटर लिखा है। इसके बावजूद अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। शहर के घग्गर पार सेक्टर और बीच के सेक्टरों की गाइड मैप का काफी बुरा हाल है। इस तरह के हालात से अधिकारी वाकिफ हैं। इसके बाद भी इस संबंधी कोई काम नहीं हो पाया है। पंचकूला की स्थिति में कब सुधार होगा यह भी बड़ा सवाल बना है।
विज्ञापन
शहर में जो भी गाइड मैप खराब पड़े हुए हैं, उन्हें जल्द ही बदल दिया जाएगा।
- ममता शर्मा, ईओ, एचएसवीपी।