फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dharamsot's entire tenure will be probed: Varinder Kumar

धर्मसोत के पूरे कार्यकाल की होगी जांच : वरिंदर कुमार

Wed, 08 Jun 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dharamsot's entire tenure will be probed: Varinder Kumar
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व वन एवं वन्य जीव मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पेड़ों की अवैध कटाई के मामले पर प्रत्येक पेड़ के लिए 500 रुपये रिश्वत लेते थे। यह खुलासा विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर वरिंदर कुमार ने किया है। वन विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार सुबह धर्मसोत को गिरफ्तार किए जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि धर्मसोत को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। विजिलेंस इस वन मंत्री के पूरे कार्यकाल की जांच करेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा एक फार्म हाउस पर की गई कार्रवाई के बाद शुरू हुए घटनाक्रम में डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह और ठेकेदार हरमोहेंदर उर्फ हामी की गिरफ्तारी ने भ्रष्टाचार का पूरा पिटारा ही खोल दिया है। पूछताछ में विजिलेंस को इन दोनों व्यक्तियों की अहम जानकारियां मिली। इसके साथ ही हरमोहेंदर से मिली हस्त लिखित डायरी ने भी कई अहम खुलासे कर दिए।
विज्ञापन

वरिंदर कुमार ने बताया कि वैसे तो परमिट सीधे तौर पर दिए जाते थे लेकिन हिसाब प्रति पेड़ के रूप में किया जाता था। उन्होंने कहा कि मामला केवल पेड़ों की कटाई और उससे जुड़े भ्रष्टाचार का ही नहीं है बल्कि तबादलों, जंगलों की फैंसिंग, ट्री गार्ड और अन्य सामान की खरीद में भी भ्रष्टाचार के बड़े खुलासे हुए हैं। रिश्वत का पैसा ऊपर तक मंत्री से जुड़े पत्रकार कमलजीत सिंह और पूर्व मुलाजिम चमकौर सिंह द्वारा पहुंचाया जाता था। विजिलेंस इस मामले में वन मंत्री के पूरे कार्यकाल की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed