फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DGP Haryana OP Singh on Police employees Suicide cases

Haryana: पुलिस महकमे में आत्महत्या मामलों पर डीजीपी का बयान, हमारी लड़ाई जारी, मनोबल में नहीं कोई कमी

Tue, 21 Oct 2025 09:34 PM IST
शाहिल शर्मा पीटीआई पंचकूला
पीटीआई पंचकूला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 09:34 PM IST
सार

हाल ही में हरियाणा पुलिस में दो सुसाइड मामलों को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा हमें दुख है कि हमारे दो सहयोगी अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन इससे हरियाणा  पुलिस का मनोबल कम नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
DGP Haryana OP Singh on Police employees Suicide cases
ओपी सिंह, हरियाणा पुलिस के डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार को उन दावों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि हरियाणा पुलिस में हाल के कथित आत्महत्या मामलों से राज्य पुलिस बल का मनोबल प्रभावित हुआ है। हरियाणा पुलिस के एडीजीपी पूरण कुमार और एएसआई संदीप कुमार ने हाल ही में सुसाइड किया था। 52 वर्षीय एडीजीपी वाई पुरण कुमार रोहतक के सुनारिया में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आईजी के रूप में तैनात थे उन्होंने चंडीगढ़ में अपने निजी निवास पर सुसाइड किया था।

विज्ञापन


एडीजीपी के सुसाइड के सात दिन बाद, 14 अक्तूबर को रोहतक में एक अन्य पुलिस अधिकारी, एएसआई संदीप कुमार ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पंचकुला में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी सिंह ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। जबकि वास्तविकता इससे काफी अलग है। उन्होंने कहा आजकल दो दुनिया हैं - एक सोशल मीडिया की दुनिया और दूसरी, वास्तविक दुनिया। वास्तविक दुनिया में कोई समस्या नहीं है। जो कुछ भी हो रहा है, वह सोशल मीडिया पर है।

विज्ञापन


'हमारी लड़ाई जारी'

यह जवाब उन्होंने उस सवाल के जवाब में दिया, जिसमें पूछा गया था कि क्या इन दो घटनाओं ने राज्य पुलिस बल के मनोबल को प्रभावित किया है। डीजीपी ने कहा हमें गहरा दुख है कि हमारे दो सहयोगी आईपीएस अधिकारी पूरण कुमार और एएसआई संदीप जिनके पास अभी कई वर्षों की सेवा बाकी थी। अब हमारे बीच नहीं हैं। हमने हाल ही में पंचकुला में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई को भी खोया। लेकिन यह पुलिस बल है, हमारी लड़ाई जारी रहती है। 

हमारे पास मनोबल खोने का नहीं है विकल्प: डीजीपी 

उन्होंने जोर देकर कहा हम यहां लोगों की रक्षा के लिए हैं। हमारे पास बैठने और मनोबल खोने का विकल्प नहीं है। मनोबल में कोई कमी नहीं आई है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण ने कथित तौर पर 7 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में अपने निजी आवास पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में एक नया मोड़ तब आया, जब 14 अक्तूबर को रोहतक पुलिस में एएसआई संदीप कुमार ने रोहतक के एक गांव में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली और कथित तौर पर एडीजीपी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed