फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development works of Panchayats will be done under the representation of MLAs

Panchkula News: विधायक दल की बैठक की खबर-सभी केंद्रो के ध्यानार्थ

Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Development works of Panchayats will be done under the representation of MLAs
चंडीगढ़। भाजपा और जजपा के विधायक दल की मंगलवार को हुई संयुक्त बैठक में विधायकों को पंचायत के कार्यो में नुमाइंदगी की शक्ति दे दी गई। पंचायतों को जो राशि विकास कार्यों के लिए मंजूर होगी उसमें विधायकों का पूरा दखल रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए हामी भर दी है। बैठक में कई विधायकों ने यह मुददा उठाया था कि सीधे पंचायतों को काम-काज दे दिया जाएगा तो विधायक की पूछ कम हो जाएगी।
विज्ञापन

2024 में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में गांव में वोट मांगने के लिए भी जाना है। जनप्रतिनिधि होने के नाते विकास कार्यों में विधायकों की भागीदारी अहम है। विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया के सामने साफ कर दिया कि विकास कार्यों को लेकर विधायक पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठेंगे और उनकी पूरी हिस्सेदारी रहेगी। सीएम ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायतें बन गई हैं। अब इन संस्थाओं को आगे कैसे काम करना है इस बात को लेकर बैठक में चर्चा हुई। शहरी स्थानीय निकाय के कार्यों को भी गति प्रदान करनी है। लिहाजा ग्राम पंचायत, जिला परिषद, नगर परिषद, पालिका और निगम के काम संस्तुति के लिए प्रदेश सरकार के पास नहीं आएंगे। मार्च माह करीब है, ऐसे में विकास की राशि लैप्स न हो जाए, इसे ध्यान में रखते हुए 1100 करोड़ की राशि इन संस्थाओं के खाते में तीन दिन के अंदर डालने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

15 दिन बाद फिर होगी विधायक दल की बैठक
सीएम ने कहा कि जो बजट इन संस्थाओं को अलॉट किया गया है उससे अधिक राशि की जरूरत होगी तो सरकार इन संस्थाओं की मदद करेगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। 15 दिन बाद फिर से विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें दो अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और विधायकों से प्रगति रिपोर्ट पूछी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत, नैना और संदीप नहीं पहुंचे
विधायक दल की बैठक में जो विधायक नहीं आए उनको लेकर चर्चा होती रही। सबसे अधिक चर्चा मंत्री संदीप सिंह की थी कि वे बैठक में क्यों नहीं आए। इसके अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली दौरे पर होने और नैना चौटाला पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण बैठक में नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed