फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: Road repair work started at a cost of 50 lakhs, Haryana Assembly Speaker Gyanchand Gupta inaugurated

विकास : 50 लाख की लागत से सड़क का मरम्मत कार्य शुरू, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया शुभारंभ

Thu, 06 May 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Development: Road repair work started at a cost of 50 lakhs, Haryana Assembly Speaker Gyanchand Gupta inaugurated
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को सेक्टर-1 स्थित रेडबिशप से लेकर बेला विस्टा चौक की दोहरी सड़क की मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। उनके साथ गेल निदेशक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे। गुप्ता ने बताया कि करीब 50 लाख की लागत से इस दोहरी सड़क की मरम्मत का काम एक माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाना है। इस मकसद को पूरा करने में मेयर कुलभूषण गोयल और उनकी पूरी टीम दिन रात मेहनत कर रही है। सभी के प्रयासों से ही पंचकूला को स्वच्छ व सुंदर बनाने में हम कामयाब हो पाएंगे। इस मौके पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अंकित लौहान, एसडीओ रविंद्र सिंह, जेई काशी राम, भाजपा जिला प्रधान अजय शर्मा, पूर्व प्रधान दीपक शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, वरिष्ठ नेता श्यामलाल बंसल, पार्षद जय कौशिक, नरेंद्र लुबाना, सुरेश वर्मा, मंडल महामंत्री अमरेंद्र और बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed