{"_id":"62e58f53c1c62644c951f83f","slug":"department-should-stop-undeclared-power-cut-gyanchand-gupta-pkl-office-news-pkl458140424","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कट पर रोक लगाए विभाग : ज्ञानचंद गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कट पर रोक लगाए विभाग : ज्ञानचंद गुप्ता
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) को निर्देश दिए हैं कि बिजली के कट न लगें। यदि किसी कारण से अघोषित कट लगाने भी पड़े तो उसकी पूर्व सूचना अन्य माध्यमों के साथ-साथ समाचार पत्रों में अवश्य दी जाए। उद्योगों का विकास की दृष्टि से अहम योगदान है।
इसके मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जाए कि औद्योगिक बिजली कट कम से कम लगे। इसके अलावा घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को भी निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोगों को असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जाए। यह निर्देश सेक्टर -1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम ग्रह में जिला बिजली समिति पंचकूला की बैठक में विधानसभा स्पीकर ने दिए। बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने की।
उन्होंने कहा कि जिले के उद्योगपतियों से दिन में कई बार अघोषित कट लगने की शिकायतें मिली हैं। इसके चलते उद्योगों को उत्पादन में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में पंचकूला सर्कल में कुल 180982 बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें 154305 घरेलू, 17851 नॉन डोमेस्टिक, 2512 औद्योगिक, 5316 कृषि और 998 अन्य बिजली उपभोक्ता हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचकूला बिजली सर्कल के तहत उप मंडल बरवाला को पिंजौर डिवीजन से पंचकूला डिवीजन में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पंचकूला के सर्कल कार्यालयों और बिजली बिल कलेक्शन सेंटरों पर सिटीजन चार्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सभी प्रकार के बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध हो ताकि लोगों को कनेक्शन लेने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में बताया गया कि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत पंचकूला सर्कल के सभी 107 गांवों में 12 फीडरों के माध्यम से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
बैठक में पंचकूला उपायुक्त महावीर कौशिक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता सुधाकर तिवारी, कार्यकारी अभियंता पंचकूला भूपिंदर सिंह, पिंजौर के कार्यकारी अभियंता नीरज कंबोज, एसडीओ सिटी पंचकूला संजय वर्मा, एसडीओ सब अर्बन सुरेंद्र शर्मा, एसडीओ मदनपुर अरुण गोयल, एसडीओ मनसा देवी निर्मल सिंह, एसडीओ बरवाला आशीष गुप्ता, रायपुररानी एसडीओ आयुष गोयल, पिंजौर के एसडीओ सत्यवान नैन और कालका के एसडीओ नीरज कंवर भी उपस्थित रहे।