{"_id":"6508b170cfd08e817c0212a5","slug":"dengue-threat-five-new-patients-found-number-reaches-147-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-3731-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का खतरा : पांच नए मरीज मिले, संख्या 147 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का खतरा : पांच नए मरीज मिले, संख्या 147 पहुंची
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पांच नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल 147 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा जोनल एंटोमोलोजिकल टीम ने नाडा साहिब, कोट, बीड़ घग्गर, रत्तपुर कॉलोनी, कालका, पिंजौर सहित शहर के कई स्थानों का दौरा किया है। उन्होंने टीम को निर्देश दिया है कि लगातार लारवा की जांच तेजी से की जाए। निगम की ओर से फॉगिंग का शेड्यूल जारी होने के बाद जिला मलेरिया अधिकारी ने घरों के अंदर फॉगिंग करने के निर्देश दिए हैं।
पंचकूला जिले के कालका पिंजौर में जोनल एंटोमाजिकल टीम ने दौरा किया। उन्होंने पंचकूला की टीम को निर्देश दिया कि लारवा की जांच की जाए। इसके साथ ही फॉगिंग भी सही तरीके से हो। हाईरिस्क जोन में लगातार लारवा मिल रहा है। इस कारण अब तक डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।
फॉगिंग घरों के अंदर की जाए
पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष भोसले ने बताया कि फॉगिंग घरों के अंदर की जाए। उन्होंने नगर निगम की टीम को सुझाव दिया है कि घरों के अंदर मशीन से फॉगिंग करें, तभी इसका फायदा लोगों को मिलेगा। इसे सभी सेक्टर में निगम के कर्मचारी करें।
विज्ञापन
डेंगू के डंक से बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। टीमों की ओर से लगातार सर्वे किया जा रहा है। डेंगू के नियंत्रण के लिए विभाग काम कर रहा है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6