फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demonstration will be held today in Panchkula to protest against the cancellation of recruitment

भर्ती रद्द के विरोध में पंचकूला में आज करेंगे प्रदर्शन

Mon, 01 Mar 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstration will be held today in Panchkula to protest against the cancellation of recruitment
पंचकूला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पीजीटी संस्कृत, टीजीटी अंग्रेजी और जूनियर लेक्चर असिस्टेंट की भर्ती रद्द करने से प्रभावित चयनित अभ्यर्थी सोमवार को पंचकूला में प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सोमवार को तीनों भर्तियों के चयनित पीड़ितों के पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन का समर्थन करने का एलान किया है।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में सकसं के महासचिव सतीश सेठी, जिला कमेटी पंचकूला के पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल होंगे। पीड़ित चयनित अभ्यर्थी सोमवार को बस स्टैंड के नजदीक यवनिका पार्क पंचकूला में एकत्रित होंगे और आगामी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष लांबा ने पीजीटी संस्कृत, टीजीटी अंग्रेजी के बाद जूनियर लेक्चर असिस्टेंट के 61 पदों की भर्ती को रद्द करने की घोर निंदा की है। उन्होंने सभी पंडितों से एकजुट होकर सरकार की तानाशाही रवैए के खिलाफ निर्णायक आंदोलन के निर्माण का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दस दिनों से सरकार 1722 पदों की भर्तियां रद्द कर उनके भविष्य को बर्बाद करने का काम कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed