{"_id":"61ba5134c5e9ac4c5c503b39","slug":"demonstration-by-playing-plate-and-spoon-in-sector-5-pkl-office-news-pkl4361929146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-5 में थाली व चम्मच बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-5 में थाली व चम्मच बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। संयुक्त तालमेल कमेटी आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को सातवें दिन धरना सेक्टर-5 धरना ग्राउंड पर जारी रहा। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पंचकूला विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पीए अशोक सिंघल को मांगपत्र दिया। धरनास्थल पर वर्कर व हेल्पर यूनियन ने थाली व चम्मच बजाते हुए प्रदर्शन किया।
आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन ने यह फैसला लिया कि मांगों का 19 सूत्रीय मांगपत्र विधायकों के निवास स्थान पर प्रदर्शन कर दिया जाएगा। दोपहर बाद कालका के विधायक प्रदीप चौधरी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन धरना ग्राउंड पर पहुंचकर मांगों का ज्ञापन लिया। धरनास्थल पर पीने का पानी नहीं हैं और सुलभ शौचालय टूटा पड़ा है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इसके लिए भी अधिकारियों से बात करेंगे। जिला प्रधान शारदा रत्न ने सरकार से वर्कर व हेल्पर को कुशल व अर्ध कुशल मान कर वर्कर को 24000 रुपये व हेल्पर को 16000 रुपये का वेतन देने की मांग की। धरने में कुसुम, उमा, पूनम शर्मा, हीरा, सुमन, मंजू रानी, रीटा, माया रानी, रंजना रानी, ऊषा शर्मा, कांता, सुरेश रानी, रुबी, बलवीर, मुकेश रानी मौजूद थे।