फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   dead body found in morni forest

सड़ी-गली हालात में मिला शव, आसपास के लोगों में फैली दहशत

Sun, 22 Sep 2019 12:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
dead body found in morni forest
फोटो 1- जंगल से शव को बाहर निकालते ग्रामीण, कार्यवाही को अंजाम देते पुलिस के कर्मचारी, शव की जगह को म - फोटो : PKL OFFICE
भौज राजपुरा के जंगलों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी, इस के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और सीन आफ क्राइम की प्राथमिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने 72 घंटों के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया है ताकि परिजनों को सौंपा जा सकें।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रायपुररानी ब्लॉक के अंतर्गत पड़ने वाले ढडयों भरोली गांव से लगभग तीन किलोमीटर ऊपर भौज राजपुरा के जंगल में डैम के पानी में अज्ञात व्यक्ति का शव काफी बुरी हालत में मिला है। व्यक्ति की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है, जबकि शव सड़ने के कारण व्यक्ति की पहचान कर पाना भी संभव नहीं है। मृतक ने काली पैंट, काली बनियान व सफेद चैक वाली यार्ट पहनी हुई है। जिस जगह पर शव मिला है वहां तक पैदल पहुंचना भी काफी मुश्किल था। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया। मोरनी चौंकी प्रभारी मान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें शव मिलने की सूचना दी थी। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई की गई। उन्होंने शव पंचकूला मोर्चरी में रखवा दिया है।

फोटो 1- जंगल से शव को बाहर निकालते ग्रामीण, कार्यवाही को अंजाम देते पुलिस के कर्मचारी, शव की जगह को म

फोटो 1- जंगल से शव को बाहर निकालते ग्रामीण, कार्यवाही को अंजाम देते पुलिस के कर्मचारी, शव की जगह को म- फोटो : PKL OFFICE

फोटो 1- जंगल से शव को बाहर निकालते ग्रामीण, कार्यवाही को अंजाम देते पुलिस के कर्मचारी, शव की जगह को म

फोटो 1- जंगल से शव को बाहर निकालते ग्रामीण, कार्यवाही को अंजाम देते पुलिस के कर्मचारी, शव की जगह को म- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed