फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dalit issues heat up in Punjab, BJP will surround Captain's residence

पंजाब में गर्माए दलित मुद्दे, भाजपा घेरेगी कैप्टन आवास

Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dalit issues heat up in Punjab, BJP will surround Captain's residence
चंडीगढ़। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के कारण पंजाब में दलित मुद्दे गर्मा गए हैं। भाजपा दलितों के मुद्दों को लेकर वीरवार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने जा रही है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी भीमराव आंबेडकर द्वारा लिखे संविधान के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी के विरोध में राज्य भर में प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान बसपा कार्यकर्ता आप नेताओं के पुतले भी जलाएंगे।
विज्ञापन

आप की मुख्य प्रवक्ता अनमोल गगन मान द्वारा दलित पिछड़े वर्गों के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बसपा ने निंदा की है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता आप नेताओं के पुतले जलाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को आप नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए। गढ़ी ने आप को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके शीर्ष नेताओं ने गपशप करने वाले नेता को बर्खास्त नहीं किया तो बसपा 20 जुलाई को संगरूर में विरोध मार्च निकालेगी और आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान के बंगले को घेराव करेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. नछत्तर पाल, गुरलाल सैला, राम सिंह गोगी, डॉ. जसप्रीत सिंह, एडवोकेट विजय बधान, विजय यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

पंजाब के दलित मुद्दों को लेकर भाजपा के तेवर भी तल्ख हो गए हैं। पार्टी के एससी मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल के नेतृत्व में वीरवार को सुबह 11 बजे कार्यकर्ता चंडीगढ़ स्थित कैप्टन आवास का घेराव करेंगे। मोर्चा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 2017 में कैप्टन ने राज्य के दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों से कई वादे किए थे, लेकिन वे आज तक पूरे नहीं किए गए। भाजपा इसका विरोध करेगी और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस के खिलाफ उनका प्रदर्शन जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed