फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Daily Traffic Jams at Chandimandir Toll; Public Outraged

Panchkula News: चंडीमंदिर टोल पर रोजाना जाम, लोगों में नाराजगी

Sat, 16 May 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Daily Traffic Jams at Chandimandir Toll; Public Outraged
आरडब्ल्यूए ने एनएचएआई को सौंपा मांग पत्र, अलग लेन और बेहतर व्यवस्था की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। एनएच-5 स्थित चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर रोज लगने वाले लंबे जाम और अव्यवस्थाओं को लेकर अमरावती एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को मांग पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।
उन्होंने बताया कि फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बावजूद सेंसर खराब रहने और सर्वर धीमा होने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार टोल बूथ बंद रहने से लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इसका असर अमरावती एनक्लेव, ट्राइडेंट, डीएलएफ, पिंजौर और कालका से पंचकूला-चंडीगढ़ आने-जाने वाले हजारों लोगों और स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि इलाके में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक रहते हैं। मेडिकल इमरजेंसी के दौरान टोल पर लगने वाला जाम गंभीर परेशानी पैदा कर सकता है। वहीं, जाम के कारण ईंधन की बर्बादी और प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने मांग की है कि मासिक पास धारकों के लिए अलग लेन बनाई जाए। साथ ही यदि सेंसर खराब होने या कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जाम लगता है तो एनएचएआई नियमों के अनुसार वाहनों को बिना टोल लिए निकाला जाए। उन्होंने खराब सेंसर तुरंत बदलने और सभी बूथों पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने की मांग भी उठाई।

एसोसिएशन ने टोल प्लाजा की वैधता और इसकी समय सीमा सार्वजनिक करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले भी शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari के संज्ञान में उठाया जाएगा।


इस मौके पर कर्नल अविकास राय, सुरेंद्र जैन, एस.सी. छाबड़ा, रंजन वर्मा, हेमराज शर्मा, अनिल शर्मा, युधिष्ठिर लाल और अशोक अरोड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed