फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cyber desk, women desk have been set up in 12 police stations of Panchkula district 

पंचकूला: थानों में बन गए साइबर डेस्क और महिला हेल्प डेस्क पर समस्याएं सुनती है पुलिस

Thu, 17 Feb 2022 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 04:44 PM IST
सार

पंचकूला में सभी थानों में साइबर डेस्क और महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसमें महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं को तैनात किया जाता है। अगर कोई शिकायतकर्ता महिला आती है तो उसकी काउंसलिंग की जाती है।

विज्ञापन
Cyber desk, women desk have been set up in 12 police stations of Panchkula district 
पंचकूला में सेक्टर 14 थाने में कंट्रोल रूम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के थानों को आधुनिक बनाने के लिए पंचकूला पुलिस की तरफ से तेजी से काम किया जा रहा है। पहले साइबर के मामले आने के बाद लोगों को कभी साइबर थाना या जहां पर वारदात होती थी, वहां भेजा जाता था। लोग चक्कर काटने को मजबूर होते थे। अब लोगों की शिकायत की एक जगह पर सुनवाई होती है। लोगों को भटकना नहीं पड़ता है। पंचकूला जिले के 12 थानों में साइबर डेस्क, महिला डेस्क स्थापित किया गया है। पंचकूला के किसी थाने में जाने के बाद अब पीड़ित को यह सुविधा मिलने लगी है। इससे उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


शहर के सभी थानों में साइबर डेस्क और महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसमें महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं को तैनात किया जाता है। अगर कोई शिकायतकर्ता महिला आती है तो उसकी काउंसलिंग की जाती है। इसके बाद महिला अपनी शिकायत को आसानी से बता सकती है। वहीं साइबर मामला अधिक बढ़ने के बाद डीसीपी की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि शहर में थाने में इसे बनाया जाए जिससे के लोग भटके नहीं । पुलिस केस दर्ज कर सभी कागजात लेकर साइबर सेल , एमडीसी साइबर थाने साथ मिलकर जांच भी करते हैं, जिसके बाद मामले की जांच में आसानी होती है और लोगों को परेशानी कम होती है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने बताया कि सभी जगह पुलिस की ओर से लोगों की सहूलियत के लिए काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन

498 कैमरों से पुलिस रखती है पूरे जिले में नजर 

पंचकूला पुलिस की ओर से 498 कैमरे से पूरे जिले में नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। कई बार बड़ी वारदात के बाद लोग आसानी से आरोपी भागने में सफल हो जाते थे लेकिन पंचकूला पुलिस की ओर से शहर में सभी जगह कैमरे लगा दिए गए हैं। कैमरे लगाए जाने के बाद इसका कंट्रोल रूम सेक्टर-14 थाने में बनाया गया है। जो लोग बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करते हैं, पुलिस की तरफ से जांच के बाद चालान उनके घर भेजा जाता है। इससे शहर के लोगों में वाहन चलाने से पहले लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने लगे हैं। इससे लोग सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा शहर के सभी थानों में कैमरे लगवाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी चीजें मुहैया करवाई गई हैं। पुलिस को आधुनिक हथियार सहित लोगों की सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें मुहैया करवाई जा रही हैं। जो भी कमियां है उन्हें भी जल्द ही दुरुस्त की जाएगी।  -सौरभ सिंह, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed