{"_id":"69a68c6006f1f4538d0e32cb","slug":"woman-complaint-against-husband-in-kalka-police-station-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कुछ माह बाद ही टूटा भरोसा: दहेज के लिए मारपीट करता था पति, अश्लील फोटो वायरल की भी दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी के कुछ माह बाद ही टूटा भरोसा: दहेज के लिए मारपीट करता था पति, अश्लील फोटो वायरल की भी दी धमकी
Tue, 03 Mar 2026 03:35 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:35 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि 14 जुलाई 2025 को मनसा देवी मंदिर में विवाह के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए दहेज की मांग, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर कालका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का कहना है कि 14 जुलाई 2025 को मनसा देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से उसका विवाह हुआ था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।
महिला के अनुसार, शादी से पहले उसे पति ने अपने परिवार और स्थिति को लेकर कई झूठी बातें बताईं। विवाह के बाद उसे पता चला कि पति नशे का आदी है और आए दिन गाली-गलाैच व मारपीट करता है। एक बार उसके सिर पर कांच का गिलास फोड़ दिया था।
विज्ञापन
आरोपी ने निजी और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने पर मजबूर किया।
पीड़िता ने यह भी बताया कि शादी के बाद पति उसी के घर में रहने लगा और परिवार पर दहेज व पैसों का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि उसे एक फ्लैट में ले जाकर बंद कमरे में पीटा गया। महिला ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।