फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   suicide, polytechnic student suicide in pinjour

पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Fri, 05 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पिंजौर
ब्यूरो, अमर उजाला/पिंजौर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
suicide, polytechnic student suicide in pinjour
छात्रा ने की ख्‍ाुदकुश्‍ाी - फोटो : अमर उजाला
अच्छे कॉलेज में एडमिशन न होने से परेशान रत्तपुर कॉलोनी निवासी छात्रा ईशा (17) ने रोशनदान से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के अभिभावकों ने हाल ही में उसका एडमिशन मोरनी ब्लॉक स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में करवाया था। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। वह अच्छे कॉलेज में एडमिशन करवाना चाहती थी। 
विज्ञापन


मृतका के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि ईशा का एडमिशन मोरनी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में करवाया था। बुधवार को वह पहले दिन कॉलेज गई थी। शाम करीब छह बजे वापस आने के बाद उसने पिता को जींस पैंट लाने के लिए कहा था। पिता ने बताया कि वह शाम को अपनी स्टेशनरी की दुकान पर थे।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे उनकी छोटी लड़की और पत्नी दुकान पर आई थी। दोनों करीब 9 बजे घर चले गए थे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी ईशा घर में अकेली थी। पत्नी और छोटी बेटी ने घर पहुंचकर उन्हें जल्दी घर आने के लिए मैसेज भेजा। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी कमरे के रोशनदान में चुन्नी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसे रोशनदान से उतारा और पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ईशा को मृत घोषित कर दिया। ईशा के पिता ने बताया कि अच्छे कॉलेज में एडमिशन नहीं कराने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed