{"_id":"61e993d352e799113a0eb4f1","slug":"sit-caught-four-more-accused-in-police-constable-recruitment-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल भर्ती: एसआईटी ने पांच और आरोपियों को पकड़ा, फिजिकल और लिखित परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस कांस्टेबल भर्ती: एसआईटी ने पांच और आरोपियों को पकड़ा, फिजिकल और लिखित परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा
Thu, 20 Jan 2022 10:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:28 PM IST
सार
पुलिस भर्ती में तीन लोगों की परीक्षा देने वाले आरोपी मानिक सिंह को पकड़ने के लिए एसआईटी ने गुरुवार को कई जगह दबिश दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रोहतक और हिसार में तलाश की। अभी तक इसमें शामिल अंकित, अमित और संदीप लाठर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
एसआईटी की गिरफ्त में चारों आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने दूसरे से लिखित परीक्षा दिलाई या फिर फिजिकल के समय अपनी जगह दूसरे से दौड़ लगवाई। आरोपियों की पहचान हिसार का अशोक कुमार उर्फ शोकी, खेड़ी उकलाना का रमन, हांसी का पंकज कुमार, बिठमाठा उकलाना का पवन कुमार और रेवाड़ी का रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चार आरोपियों को गुरुवार को पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने अशोक, पवन को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। रमन और पंकज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पांचवें आरोपी रोहित को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में एसआईटी अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
इन छह को बुधवार को किया था गिरफ्तार
संदीप निवासी फरीदपुर जिला हिसार, विनोद निवासी उचाना जींद, मोहित निवासी जिला फतेहाबाद, जोनी कुमार निवासी कैथल, रवि कुमार निवासी सोनीपत, मुकेश कुमार निवासी कैथल को एसआईटी बुधवार को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
एसआईटी ने पक्ष रखने के लिए 35 को भेजा समन
सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को जांच में 133 संदिग्ध अभ्यर्थी मिले थे, जिनमे ंसे 35 की सूची डीजीपी को सौंपी थी। इन सभी को एसआईटी ने समन भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इनमें भिवानी, जींद, सोनीपत और रोहतक के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी हैं। इस मामले में अभी तक चार एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
13 संदिग्ध में 7 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल
पुलिस ने पुरुष और महिला सिपाही भर्ती परीक्षा में 18 जनवरी को 13 संदिग्ध अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने डीजीपी को भेजी थी। आयोग ने पत्र में लिखा है कि पुरुष और महिला सिपाही भर्ती के लिए 17 से 31 दिसंबर तक स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया था। इस टेस्ट में करीब 13 अभ्यर्थी संदिग्ध मिले। दूसरी सूची में 7 पुरुष और 6 महिला अभ्यर्थी हैं।