{"_id":"573778024f1c1be37291a888","slug":"lok-adalat-court-campus-nidhi-bansal-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में छह मामलों का मौके पर निपटारा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोक अदालत में छह मामलों का मौके पर निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायिक परिसर में शनिवार को मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें छह मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। प्राधिकरण की सचिव निधि बंसल ने कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम व बीमा से संबंधित मामले निपटाए गए। उन्होंने बताया कि लोगों को लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले लाने चाहिए। क्योंकि इसमें न्याय की प्राप्ति जल्द होती है और पैसे व समय की भी बचत होती है। निधि बंसल ने बताया कि 16 मई को सुबह 10 बजे सेक्टर-15 स्थित न्यू इंडिया पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों को यौन अपराध अधिनियम 2012 के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन