फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kalka, Five million, theft, panchkula

कालका में चोरो ने पांच लाख की चोरी को दिया अंजाम

Tue, 17 May 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
 Kalka, Five million, theft, panchkula
पांच लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
कालका के धर्मपूर में चोरो ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखो के समान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी देते हुए मकान में रहने वाले सुभाष गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार अपने घर में हवन करवा करीब दोपहर ढ़ाई बजे घर को लाक कर अपने परिवार के साथ अपनी लड़की जाब लगने के चलते उसे जगाधरी छोडने के लिए गए थे।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि रविवार को शाम साढ़े 6 बजे के करीब जैसे ही वह वापिस अपने घर पहुचें तो घर के गेट से अंदर जाने के बाद जब उन्होने मेन दरवाजा देखा तो उनके होश उड़ गए मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा वह अंदर से बंद था वहीं आनन-फानन में उनके पुत्र रोहन ने घर के बैक साईड से दिवार फांद कर घर में प्रवेश किया और घर के मेन दरवाजे को अंदर की और से खोला।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि घर के अंदर आने पर देखा कि तीनो कमरों में पड़े बैड के दरवाजे घूले पड़े थे तथा साथ ही बने कमरे में पड़ी अलमारी का लाकर टूटा हुआ था जिसमें पड़े सोने व चांदी के जेवरात तथा बीस हजार कैश गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पीछे की दीवार पर किसी के पैरो के निशान भी छपे हुए थे तथा फ्रिज में लगी एक कोल्ड्रींक की बोतल भी गायब था। उन्होने शक जताया कि चोरो ने घर की मेन दिवार फांद कर एंट्री की होगी तथा पीछ की दिवार फांद कर भाग गए होगें। सुभाष ने बताया कि चोरो ने करीब पांच लाख की चोरी को अजांम दिया है।  वहीं सीन आफ क्रामई टीम ने मौके पर पहुचं जरूरी साक्षय भी जुटाने पहुंची। फिलहाल कालका पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed