फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   General Manager of BSNL sentenced four years Imprisonment by CBI Special court

सीबीआई विशेष अदालत का फैसला: रिश्वत मामले में बीएसएनएल के जीएम को चार साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

Thu, 09 Sep 2021 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Sep 2021 01:13 PM IST
सार

दायर मामला 23 जून 2014 का है। मामले के अनुसार, करनाल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के जनरल मैनेजर चंद्रहास के घर सीबीआई की टीम ने छापा मारकर उन्हें दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
General Manager of BSNL sentenced  four years Imprisonment by CBI Special court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई की विशेष अदालत ने करनाल में भारत संचार निगम लिमिटेड ( बीएसएनएल) के जनरल मैनेजर रहे चंद्रहास को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई। सजा सुनाने के साथ सीबीआई की अदालत ने चंद्रहास पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


दायर मामला 23 जून 2014 का है। मामले के अनुसार, करनाल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के जनरल मैनेजर चंद्रहास के घर सीबीआई की टीम ने छापा मारकर उन्हें दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। टीम उन्हें गिरफ्तार करके चंडीगढ़ ले आई थी। वह कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और करनाल जिले के भारत संचार निगम के सबसे बड़े अधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन



सीबीआई की टीम में शामिल दो महिलाओं समेत लगभग दस कर्मियों ने उनके घर में छापा मारा था। सीबीआई की टीम ने आते ही जनरल मैनेजर की कोठी के  बाहर से आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था और सारी रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस दौरान सारे घर से बैंक खातों, नकदी व गोल्ड के बारे पूछताछ की गई है। सीबीआई की टीम ने घर की तलाशी ली और महत्वपूर्ण दस्तावेज के अलावा 9 लाख रुपये नकद, 12 लाख रुपये के जेवर जब्त किए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने दो सूटकेसों में कैश, अन्य सामान व दस्तावेज, बैंक की कॉपियां, एक प्रिंटर व लैपटॉप को कब्जे में लेकर जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ऑफिसर राम सिंह की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। बीएसएनएल के कनिष्ठ अभियंता (जेई) यशपाल की ओर से सीबीआई को  लिखित शिकायत दी गई थी। इसमें उन्होंने जीएम चंद्रहास पर दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। जेई यशपाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जीएम उनके खिलाफ चार्जशीट में उन्हें क्लीन चिट देने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सीबीआई ने जीएम को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed