{"_id":"6303e1d44fd89c61c968caa1","slug":"cbi-screws-on-another-army-officer-in-bribery-case-in-ambala-military-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: रिश्वतखोरी मामले में एक और सैन्य अधिकारी पर सीबीआई का शिकंजा, घर और कार्यालय खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: रिश्वतखोरी मामले में एक और सैन्य अधिकारी पर सीबीआई का शिकंजा, घर और कार्यालय खंगाला
Tue, 23 Aug 2022 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:36 AM IST
सार
रिश्वतखोरी मामले में तीसरे दिन भी अंबाला सैन्य क्षेत्र में कार्रवाई की गई। एक और सैन्य अधिकारी के घर और कार्यालय को खंगाला। चार घंटे पूछताछ के बाद इस अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर सीबीआई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना के निर्माण कार्यों के ठेकों में धांधली और रिश्वतखोरी मामले में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी सीबीआई ने अंबाला सैन्य क्षेत्र में दबिश दी। एक और सैन्य अधिकारी के घर और कार्यालय को खंगाला। चार घंटे पूछताछ के बाद इस अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस अधिकारी की भी भ्रष्टाचार में संलिप्तता हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि, देर रात तक सीबीआई ने हिरासत में लिए सैन्य अधिकारी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। सीबीआई ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) कार्यालय से संबंधित टेंडरों से जुड़े दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया। इस पूरे प्रकरण से आर्मी इंटेलीजेंस को अवगत करा दिया गया है। दोपहर से लेकर शाम तक चली सीबीआई की कार्रवाई के दौरान एमईएस कार्यालय में स्टाफ और अन्य अधिकारियों में हलचल रही।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार देर रात गिरफ्तार किए गए लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल पवार, सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार, ठेकेदार दिनेश कुमार व प्रीतपाल की सभी ईमेल को भी खंगाला। दोनों सैन्य अधिकारियों और दोनों ठेकेदारों को 25 अगस्त तक रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान रिश्वतखोरी के मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन