फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case Registered in demanding ransom of five crores from an Industrialist in Panchkula 

पंचकूला: उद्योगपति से मांगी पांच करोड़ की फिरौती, नहीं देने पर पूरे परिवार को गोली मारने की दी धमकी

Tue, 21 Dec 2021 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 11:45 AM IST
सार

आरोपी ने उद्योगपति को धमकाते हुए कहा कि उनकी पत्नी गाड़ी से बेटी को स्कूल छोड़ने जाती है। अगर पैसे नहीं दिए तो पूरे परिवार को गोली मार दी जाएगी। अगर वह पुलिस के पास गए तो पहले ही वारदात को अंजाम देने का सैंपल उन्हें मिल जाएगा।

विज्ञापन
Case Registered in demanding ransom of five crores from an Industrialist in Panchkula 
पंचकूला सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंचकूला में एक उद्योगपति से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। फिरौती नहीं देने पर उद्योगपति को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने उद्योगपति रोहित सभ्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में उद्योगपति रोहित सभ्रवाल ने बताया कि वह ओल्ड जेल रोड अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया अमृतसर में एल्युमिनियम की फैक्टरी है। 10 दिसंबर को वह अमृतसर में थे। उनके मोबाइल नंबर पर रात 9.30 बजे फिरौती मांगने की दो कॉल आई। इस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बीते 18 दिसंबर को वह पंचकूला अपने रिश्तेदार के सेक्टर-9 स्थित घर आए थे। रात 10.23 बजे उनको दोबारा फोन आया। फोन करने वाले आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर उन्होंने पांच करोड़ रुपये की फिरौती देने में चालाकी दिखाई तो उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आरोपी ने उद्योगपति को धमकाते हुए कहा कि उनकी पत्नी गाड़ी से बेटी को स्कूल छोड़ने जाती है। अगर पैसे नहीं दिए तो पूरे परिवार को गोली मार दी जाएगी। अगर वह पुलिस के पास गए तो पहले ही वारदात को अंजाम देने का सैंपल उन्हें मिल जाएगा। उद्योगपति को धमकाते हुए कहा कि अगर जान बचानी है तो पूरे पांच करोड़ रुपये तैयार रखो। पैसे लेने के लिए दोबारा कॉल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर -5 थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि रोहित सभ्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। धमकी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को पुलिस की ओर से ट्रेस किया जा रहा है। इसमें जो भी आरोपी शामिल हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed