फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car hit truck in Shimla Kalka highway two youth dies

कालका-शिमला हाइवे पर हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, 10 दिन पहले दीपक बना था जुड़वा बच्चों का पिता

Wed, 07 May 2025 08:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 May 2025 08:20 PM IST
सार

पंचकूला सूरजपुर के पास बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कालका-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Car hit truck in Shimla Kalka highway two youth dies
ट्रक से टकराई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला हाईवे पर बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। पंचकूला के सूरजपुर लुहार घाटी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में आगे बैठे दो लोगों की मौत मौके पर हो गई। वहीं एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। मृतक की पहचान विशाल शर्मा (20) और दीपक कुमार (28) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान राजेश (17) के रूप में हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। 

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वालों में विशाल शर्मा कालका के गांव भैरु की शेख गांव और दीपक व घायल राजेश हिमाचल प्रदेश के परवाणु के रहने वाले थे। विशाल शर्मा और दीपक आपस में चचेरे भाई थे। विशाल शर्मा दीपक के बुआ का बेटा था। दीपक कुछ दिन पहले ही पिता बना था। उसकी पत्नी ने जड़वा बच्चों को जन्म दिया था। घर पर खुशी का माहौल था, लेकिन दीपक की मौत के मातम पसर गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार डेढ़ बजे सूरजपुर लुहार घाटी के पास खड़े ट्रक में अनियंत्रित कार पीछे टकरा गई। टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार की आगे की सीट में बैठे दीपक कुमार और विशाल शर्मा को हाथ, पैर, सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश के हाथ व पैर में फ्रैक्चर हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस से तीनों को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विशाल शर्मा और दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राजेश कुमार का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को देखने जा रहा था दीपक 
मृतक विशाल शर्मा के पिता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि दीपक उनके साले का बेटा है। उसकी पत्नी राजपुरा में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसने 10 दिन पहले दो जुड़वा बच्चों (बेटा और बेटी) को जन्म दिया था। दीपक अपने दोस्तों के साथ गाड़ी लेकर खुशियां मनाने पत्नी और नवजात बच्चों के पास राजपुरा जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed