{"_id":"5a7cac094f1c1ba32a8b6717","slug":"91518119945-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए ने ऑफिस में महिला असिस्टेंट से की छेड़छाड़, कहा-करना चाहता हूं प्यार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीए ने ऑफिस में महिला असिस्टेंट से की छेड़छाड़, कहा-करना चाहता हूं प्यार
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीए ने ऑफिस में असिस्टेंट से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
सबहेड
पुलिस की पूछताछ में कबूला जुर्म, अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा
प्वाइंटर
53 वर्ष का है आरोपी, 22 वर्ष की है पीड़ित युवती
अविनाश शर्मा
चंडीगढ़।
सेक्टर-31 के एससीओ नंबर-40 के दूसरे तल पर राजेश अग्रवाल एवं एसोसिएट्स नामक फर्म के संचालक सेक्टर-38 निवासी 53 वर्षीय सीए राजेश अग्रवाल ने अपने ही ऑफिस में असिस्टेंट युवती से छेड़छाड़ कर डाली। आरोपी का विरोध कर युवती जब गुस्से में ऑफिस से जाने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। गुस्साई युवती ने आरोपी सीए राजेश अग्रवाल को तुरंत एकतरफ झटक दिया और चिल्ला पड़ी। युवती का रुख देख आरोपी माफी मांगने लगा। उसने युवती से उसकी करतूत की जानकारी किसी अन्य को नहीं देने को कहा। साथ ही यह भरोसा भी दिया कि भविष्य में फिर कभी आपत्तिजनक हरकत नहीं करेगा लेकिन युवती ने आरोपी की शिकायत थाना-31 पुलिस से कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला की उसने छेड़छाड़ की थी। पूछताछ पूरी होने पर आारेपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
जूनियर्स को ट्रेनिंग देने के लिए बुलाया था ऑफिस
आरोपी ने उसके कनिष्ठ कर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए बीती एक तारीख को युवती को ऑफिस बुलाया। फिर बीती तीन तारीख को उसे एक अन्य कर्मचारी के साथ उसे काम की ट्रेनिंग देने के लिए एक क्लाइंट के पास भेजा। वहां से लौटकर दूसरी कर्मचारी तो घर चली गई लेकिन आरोपी ने शिकायतकर्ता युवती को कुछ काम बताते हुए उसे ऑफिस में ही रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को पास बैठाकर उससे शर्मनाक हरकतें की।
पीड़िता इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से करेगी शिकायत
सूत्रों की मानें तो युवती इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से आरोपी की सीए काउंसिल से सदस्यता खत्म कराने को भी शिकायत करेगी।
कोट्:
युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
- गुरजीत कौर, सेक्टर-31 थाना एसएचओ