फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   घरों और पीजी में रेकी कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

घरों और पीजी में रेकी कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
घरों और पीजी में रेकी कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
फोटो सहित
विज्ञापन


होटलों में ठहर, रेकी के
बाद चोरी, तीन दबोचे

-आरोपियों से चोरी के 20 हजार रुपये बरामद, भेजा जेल
-एक लुधियाना और दो पटियाला के रहने वाले हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने होटलों में ठहरकर घरों और पीजी की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा है। इनकी पहचान पटियाला के राघोमाजरा निवासी चरन कमल सिंह सैनी (29), लुधियाना के मंजीत नगर निवासी तेजिंद्र पाल सिंह(29) और लुधियाना के निजाम पुर निवासी अमरिंदर सिंह (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी के बीस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में ओवैस मुश्ताक ने बताया कि वह कजहेड़ी में रहता है। बीते 20 मार्च की सुबह वह घर से बाहर पार्क में सैर करने गया। वहां से लौटने पर देखा कि लॉक टूटा हुआ है और उसके पर्स से 20 हजार की नकदी व जरूरी कागजात चोरी हो चुका है। शिकायत पर सेक्टर-36 थाना प्रभारी रणजोध सिंह और सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने जांच आगे शुरू की। वीरवार उन्हें सूचना मिली कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कजहेड़ी के एक होटल में ठहरे हुए हैं। पुलिस ने होटलोें को सर्च कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन


नशे के लिए करते थे चोरी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी शहर के अलग-अलग होटलों में ठहरते थे और फिर पीजी और घरों में रेकी कर वारदात को अंजाम दिया करते थे। जब घर में कोई नहीं रहता तो चोरी कर फरार हो जाते थें। पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed