{"_id":"5bfefabbbdec224191302088","slug":"81543436987-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई से रिटायर्ड डॉक्टर के घर से चारों ने उड़ाए डॉलन और पाउंड समेत गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई से रिटायर्ड डॉक्टर के घर से चारों ने उड़ाए डॉलन और पाउंड समेत गहने
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई से रिटायर्ड डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी
-तीन सौ यूएस डॉलर, 700 यूके पाउंड, 10 रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी व डायमंड के गहने चोरी
-घरेलू नौकरों पर गहराया पुलिस का शक, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीजीआई से रिटायर्ड डॉ. भूषण कुमार के सेक्टर-16 स्थित आवास से चोर 300 यूएस डॉलर, 700 यूके पाउंड समेत 10 हजार रुपये और लाखों रुपये के गहने ले उड़े। वारदात बीते 26/27 नवंबर की रात की है। वारदात के समय भूषण कुमार घर में ही सो रहे थे। सुबह सामान बिखरा देखकर उन्हें पता चला कि चोरी हो गई है।
सेक्टर-17 थाना पुलिस को भूषण कुमार ने बताया कि चोर घर से तीन सौ यूएस डॉलर, सात सौ यूके पाउंड, दस हजार रुपये, एसबीआई व सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड, डीएल समेत सोने की चेन, डायमंड नेकलेस, सोने की तीन ईयर रिंग, सोने की अंगूठी, डायमंड का ईयर रिंग और चांदी के कुछ सिक्के चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी करवाने सहित डॉ. भूषण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस का शक डॉक्टर भूषण के घरेलू नौकरों पर गहराया है। पुलिसकर्मी एक-एक कर नौकरों से पूछताछ में जुटे हैं। शिकायतकर्ता डॉक्टर के घर कई नौकर काम करते हैं। इस कारण पुलिसकर्मी सभी नौकरों से अलग-अलग पूछताछ में जुटे हैं।