फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

Fri, 26 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
फोटो सहित
विज्ञापन


पत्नी को जहर देने के आरोप में पति गिरफ्तार
एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर-4 में वीरवार सुबह उस वक्त हंगामा हो गया जब एक परिवार को यह सूचना मिली कि ससुराल में उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। युवती के परिजनों ने इंडस्ट्रियल थाने में पहुंचकर ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि दहेज के चलते उनकी 19 वर्षीय बेटी सिमरन को जहर देकर मार दिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304बी और 34 के तहत केस दर्ज कर आरोपी पति अमित (25) को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मृतका के पिता कृष्णा चौहान ने बताया कि वह ड्राइवर हैं। उनकी बेटी सिमरन ने इंडस्ट्रियल एरिया निवासी अमित से पिछले साल लव मैरिज की थी। इसके बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी। वीरवार सुबह वह काम पर जा रहा था तो पड़ोस के लोगों ने बताया कि बुधवार रात उसकी बेटी की जहर खाने से मौत हो गई है। बेटी के घर में आना-जाना बंद था, जिस कारण वह तुरंत इंडस्ट्रियल एरिया थाने में पहुुंचा और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नवविवाहिता ने जहर निगल लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप बताया है कि कुछ दिन पहले सिमरन की मां को अमित का फोन आया और बोला कि उसे एक लाख रुपये या फिर बुलेट दे दो। दहेज नहीं देने के चलते ही उसे जहर देकर मार डाला गया। शिकायत के बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि सिमरन की किन कारणों से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed