फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हेड कांस्टेबल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

हेड कांस्टेबल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Tue, 25 Jul 2017 01:30 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
कांस्टेबल राम कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

सीबीआई ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए सारंगपुर थाने के हेड कांस्टेबल (निलंबित) राम कुमार के खिलाफ सीबीआई ने विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। अगली सुनवाई पर चालान की कॉपी सौंपने के बाद राम कुमार के खिलाफ आरोप तय हो जाएंगे और केस का ट्रायल शुरू होगा।

सीबीआई ने 23 मई को यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल राम कुमार को एक महिला से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि राम कुमार सारंगपुर थाने में पिछले साल दिसंबर में दर्ज एक मामले में केस को रफा-दफा करने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। पहली किश्त के तौर पर 10 हजार रुपये लेने की बात तय हुई थी। सीबीआई ने उसे शिकायतकर्ता महिला के सारंगपुर स्थित घर से ही रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed