{"_id":"595404c54f1c1b2b028b4689","slug":"71498678469-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस का जैकेट पहनकर पार्किंग में काट रहे पर्चियां, एसएसपी बोले होंगी कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस का जैकेट पहनकर पार्किंग में काट रहे पर्चियां, एसएसपी बोले होंगी कानूनी कार्रवाई
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस की जैकेट पहन पर्चियां काट रहे पार्किंग कर्मी
कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़।
शहर की पेड पार्किंग में कर्मचारी पुलिस की जैकेट पहनकर पर्ची काट रहे हैं और स्मार्ट पुलिस बेखबर है। कंपनी अधिकारी गलती मान रहे हैं और जैकेट जल्द बदलने का हवाला भी दे रहे हैं, मगर हैरानी इस बात की है कि पेड पार्किंग शुरू हुए 9 दिन हो गए और पुलिस इससे अब तक अनजान है। अब अमर उजाला की ओर से इस संबंध में बताने पर पुलिस अधिकारी इसे गलत बताते हुए कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
सेक्टर-17 स्थित पार्किंग में बुधवार दोपहर को एक युवक गाड़ियों को पार्क करवा रहा था। उसने यूटी ट्रैफिक पुलिस की जैकेट डाल रखी थी। इस पर बाकायदा पीछे पुलिस भी लिखा हुआ था। जब उससे इस संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि यह जैकेट उनको कंपनी की ओर से मिली है। गेट पर महिला भी ट्रैफिक पुलिस की जैकेट में थी। महिला ने बताया कि कंपनी की ओर से 2-3 दिन पहले ही कई कर्मचारियों को ये जैकेट दी गईं हैं। उन्हें पुलिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
जो जैकेट हमने दिल्ली से मंगवाई थी, उसमें कुछ जैकेट पुलिस लिखी हुई आ गईं थीं। कर्मचारियों को जैकेट उल्टी कर पहनने को कहा गया है, ताकि पुलिस लिखा नजर न आए। 7 जुलाई को नई जैकेट आ रही हैं। उसके बाद कर्मचारियों की जैकेट बदल दी जाएंगी।
विज्ञापन
संदीप बोहरा, कोआर्डिनेटर, आर्य कंपनी
पार्किंग कर्मी अगर पुलिस लिखे जैकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह कानूनन गलत है। इसके खिलाफ यूटी पुलिस की ओर से जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. ईश सिंघल, एसएसपी, यूटी
-9 दिन बाद भी पुलिस बेखबर, कंपनी ने मानी गलती