फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नेता जी की सिफारिश नहीं आई काम, अपहरण की कोशिश करने वालों को भेजा जेल

नेता जी की सिफारिश नहीं आई काम, अपहरण की कोशिश करने वालों को भेजा जेल

Tue, 20 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
नेता जी की सिफारिश नहीं आई काम, अपहरण की कोशिश करने वालों को भेजा जेल
दो सगी बहनों के अपहरण की कोशिश के आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित आर्ट कॉलेज के सामने एक्टिवा सवार 2 सगी बहनों से छेड़छाड़ व उनके अपहरण की कोशिश के तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। विदित रहे कि रविवार को पंजाब के एक नेता ने एसएचओ को कॉल कर आरोपियों को छोड़ने की सिफारिश की थी। शनिवार शाम को पंजाब नंबर की एक्सयूवी सवार फिरोजपुर निवासी प्रभजोत, अनमोल और चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी सुखबीर ने एक्टिवा सवार बलटाना निवासी 2 सगी बहनों से छेड़छाड़ कर उन्हें कार में अगवा करने की कोशिश की थी, लेकिन युवतियों ने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर दिया था, जिसके बाद भाग रहे कार सवारों को पुलिस ने नाके पर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कार मालिक का भी पता चल गया है। कार एक आरोपी के पिता की है। परिजनों ने कार संबंधी दस्तावेज दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed