{"_id":"5c8c0596bdec2213f932eb09","slug":"61552680342-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ओवरस्पीड के काटे चालान वकीलों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस ओवरस्पीड के काटे चालान वकीलों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने काटे ओवरस्पीड के चालान, वकीलों ने किया चक्का जाम
चालान की रसीद नहीं देने पर गुस्साए वकीलों ने किया प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सुखना लेक की मुख्य सड़क के पास ट्रैफिक पुलिस ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के छह वकीलों की कारों का ओवरस्पीड का चालान काट दिया। आरोप है कि चालान की रसीद नहीं मिलने पर वकीलों ने बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इससे वहां पर जाम लगना शुरू हो गया। मामले की सूचना पाकर क्राइम ब्रांच एसपी विनीत कुमार, सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार वर्मा, ट्रैफिक डीएसपी एसपीएस सोंधी, सेक्टर 3 थाना प्रभारी नीरज सरना सहित अन्य पुलिस कर्मी व बार काउंसिल अध्यक्ष वहां पहुंचे और चालान रद्द करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
पुलिस के अनुसार सुखना लेक की मुख्य सड़क पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह अपनी टीम के साथ नाका लगाया हुए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हाईकोर्ट के छह वकील अपनी-अपनी कार में हाईकोर्ट से अपने किसी काम से जा रहे थे। सुखना लेक के पास लगे ट्रैफिक पुलिस के नाके को क्रॉस करने लगे तो इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने छहों वकील की कारों को रोक लिया। वकीलों ने उनको रोको जाने की वजह पूछी तो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ओवरस्पीड बताकर चालान कर दिया। वकीलों ने आरोप लगाया कि ओवर स्पीड के चालान की रसीद मांगी गई तो ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि वह इसके लिए सेक्टर-29 ट्रैफिक पुलिस लाइन में जाएं। इसके बाद वकीलों ने हाईकोर्ट के साथी वकीलों को इस संबंधी बताया। इस बात की सूचना पाकर हाईकोर्ट के कई वकीलों ने कोर्ट परिसर से बाहर आकर सुखना लेक सड़क के बीच में बैठकर रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे के बाद चंडीगढ़ पुलिस के कई अधिकारियों व हाईकोर्ट बार काउंसिल अध्यक्ष अनमोल रतन के द्वारा दिए आश्वासन के बाद सड़क पर बैठे वकीलों ने प्रदर्शन खत्म किया।