फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चाय पिलाकर कराते थे गलत काम

चाय पिलाकर कराते थे गलत काम

Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
चाय पिलाकर कराते थे गलत काम
चाय पिलाकर किशोरी से करवाया जाता था गलत काम
विज्ञापन

मां ने दी पुलिस को शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को चाय पिलाने के बहाने उससे गलत काम कराने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पड़ोस की एक महिला पर आरोप लगाया है कि वह बच्ची को चाय पिलाकर उससे गलत काम करवाती थी, जिसकी शिकायत सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी गई। शुक्रवार शाम किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली होती थी तो पड़ोस की महिला जबरन उसे चाय पिला देती थी। उसके बाद वह बेटी को घर से दूर लेजाकर उससे गलत काम करवाती थी। शुक्रवार शाम को किशोरी घर में नहीं मिली तो उसकी मां ने उसे ढूंढने की कोशिश की। इतने में किशोरी घर आ गई और उसने सारी कहानी अपनी मां को बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन को इसकी सूचना दी है। इसके बाद टीम ने थाने में पहुंचकर पीड़िता की काउंसलिंग की है। वहीं सेक्टर-31 थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed