फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तेजरफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत

तेजरफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत

Tue, 14 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
तेजरफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत
चंडीगढ़। धनास स्थित बोटेनिकल गार्डन के पास तेजरफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से एक स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह व्यक्ति किसान मंडी से सामान बेचकर वापस घर लौट रहा था। राहगीर ने उसे लहूलुहान हालत में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने उसे पीजीआई पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सारंगपुर गांव के मकान नंबर (154) निवासी वीरू शर्मा (35) के रूप में हुई है। सारंगपुर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार देर रात करीब 12.45 बजे की है। कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि धनास स्थित बोटेनिकल गार्डन के पास सड़क हादसा हुआ है। पीसीआर और सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर व्यक्ति जख्मी था, जबकि उसका हेलमेट पास ही गिरा हुआ था। पुलिस ने फौरन उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सेक्टर-37बी निवासी प्रत्यक्षदर्शी राघव कुमार के बयान के आधार पर केस दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में राघव ने बताया कि वह बेकरी काम करता है। काम से छुट्टी के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इतने में देखा कि एक तेजरफ्तार अज्ञात कार स्कूटर सवार को टक्कर मार फरार हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि वीरू शर्मा पीजीआई में नौकरी के अलावा किसान मंडी में पॉपकार्न बेचने का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने स्कूटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किया पर आरोपी चालक का कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन दिन में 3 मौत
शहर में तेजरफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम यह कि पिछले तीन दिन में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अभी तक इन सड़क हादसों में किसी भी आरोपी तक पुलिस पहुंच नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed