फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   45 वर्षीय व्यक्ति को चाकुओं से गोदकर लूटे बीस हजार रुपये, नहीं लगा सुराग

45 वर्षीय व्यक्ति को चाकुओं से गोदकर लूटे बीस हजार रुपये, नहीं लगा सुराग

Wed, 06 Feb 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
45 वर्षीय व्यक्ति को चाकुओं से गोदकर लूटे बीस हजार रुपये, नहीं लगा सुराग
45 वर्षीय व्यक्ति को चाकुओं से गोदकर लूटे बीस हजार
विज्ञापन

नाजुक हालत में पीजीआई में उपचाराधीन हैं गुलजारी लाल
पीजीआई में दामाद के उपचार के लिए आए थे हमीरपुर से
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में सक्रिय अज्ञात लुटेरे खूनी वारदातों को अंजाम देने में जुटे हैं। लुटेरों ने ऐसी ही एक वारदात को सेक्टर-10/11 की डिवाइडिंग रोड पर अंजाम दिया। पुलिस को मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे उक्त डिवाइडिंग रोड पर 45 वर्षीय एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। पीसीआर कर्मियों ने मौके पर पहुंच घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। मेडिकल जांच में घायल के शरीर पर कई जगह चाकुओं से गोदे जाने के निशान मिले। हालत नाजुक भांप ड्यूटी डॉक्टरों ने घायल को तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया।
पुलिस जांच में पता लगा कि घायल व्यक्ति के बीती 4 फरवरी की शाम पीजीआई से लापता होने की सूचना थी। घायल मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के गांव बदसर निवासी 45 वर्षीय गुलजारी लाल हैं। पुलिस को पता लगा कि गुलजारी लाल पीजीआई में दामाद का इलाज कराने पहुंचे थे। उनके पास वारदात से पहले करीब बीस हजार रुपये थे। जब पुलिस उन्हें मौके से उठाकर अस्पताल ले गई तो उनके पास कैश नहीं था। लुटेरे चाकुओं से गोदकर उनसे बीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि गुलजारी लाल को आखिरी बार बीते सोमवार की शाम चार बजे दो अज्ञात लोगों के साथ देखा गया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल घायल गुलजारी लाल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed