{"_id":"5a283f614f1c1bb6678c04fc","slug":"51512587105-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी से मारपीट
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर कैदियों ने एक कैदी को पीटा
- हालत गंभीर, जीएमसीएच-32 में भर्ती
- एसडीएम कोर्ट में पेशी पर लाने से पहले हुई घटना
- 107, 151 के तहत एसडीएम कोर्ट ने भेजा था चार दिन के लिए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
बुड़ैल जेल से एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए लाने से ठीक पहले मामूली कहासुनी पर कुछ कैदियों ने मिलकर एक कैदी को जमकर पीटा। इससे उसके मुंह, होंठ, सिर आदि पर चोटे आई हैं। शाम को एसडीएम कोर्ट में जहां उसकी पेशी थी, वहां इसकी जानकारी दी गई। एसडीएम कोर्ट से मामले की शिकायत संबंधित थाने में देने के आदेश दिए गए। इस पर थाना पुलिस ने पीड़ित को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। थाना पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीड़ित की एमएलआर का इंतजार कर रही है।
सेक्टर-29 निवासी अजय ने बताया कि उसका बड़ा भाई कालोनी नंबर-4 में परिवार समेत रहता है। 30 नवंबर को उसके बड़े भाई संजय का दूसरे भाई टीपू और उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर घरेलू झगड़ा हो गया था। इस पर टीपू और उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने संजय को झगड़े के मामले में अगले दिन एसडीएम कोर्ट में पेश किया था। वहां से उसे 4 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। मंगलवार 5 दिसंबर को उसे एसडीएम कोर्ट में पेश करना था।
मंगलवार सुबह जैसे ही जेल की बस सेक्टर-43 कोर्ट में पेशी में जाने वाले कैदियों के साथ संजय को भी लेकर निकली। इसी दौरान संजय और जिला अदालत में पेशी पर आने वाले कैदियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अन्य कैदियों ने मिलकर संजय को जमकर पीट डाला। घटना में संजय के होंठ, आंख और सीने के आसपास गहरी चोट आई है। फिलहाल सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजू व अन्य अज्ञात के खिलाफ डीडीआर दर्ज कर ली है। सेक्टर-49 एसएचओ रंजोध सिंह के अनुसार, उन्हें पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।