फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला कांस्टेबल को टक्कर मारकर जेन चालक फरार

महिला कांस्टेबल को टक्कर मारकर जेन चालक फरार

Wed, 09 Jan 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल को टक्कर मारकर जेन चालक फरार
महिला कांस्टेबल को टक्कर मार कार चालक फरार
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-38/39 की डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार को ट्रैफिक नाके पर तैनात महिला कांस्टेबल मनीषा (24) को एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक नाका तोड़ते हुए मौके से फरार हो गया। नाका प्वाइंट पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल कांस्टेबल को संभालते हुए तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया। डॉक्टरी जांच में घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद कांस्टेबल को छुट्टी दी गई, लेकिन सेक्टर-39 थाने से अस्पताल पहुंचे मामले के जांच अधिकारी ने कांस्टेबल से पूछताछ की। फिर उनके बयानों पर फरार आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस आरोपी के नोट किए गए कार नंबर के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed