फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फेसबुक पर दोस्ती, बुड़ैल स्थित होटल में किया रेप, केस दर्ज

फेसबुक पर दोस्ती, बुड़ैल स्थित होटल में किया रेप, केस दर्ज

Wed, 26 Jul 2017 09:18 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती, बुड़ैल  स्थित होटल में किया रेप, केस दर्ज
जम्मू के लिए
विज्ञापन


फेसबुक पर दोस्ती कर मिलने बुलाया फिर होटल में किया रेप

जम्मू निवासी प्रिंसिपल के बेटे ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
पुलिस आरोपी की तलाश में जम्मू गई लेकिन वह पहले ही हो गया फरार


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जम्मू निवासी एक प्रिंसिपल के बेटे ने पहले एक नाबालिग लड़की से फेसबुक पर दोस्ती की फिर मिलने के बहाने में होटल में ले जाकर रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जम्मू भी गई लेकिन वह नहीं मिला।

नाबालिग लड़की ने बताया कि एक साल पहले फेसबुक पर जम्मू निवासी युवक से उसकी दोस्ती हुई। दोनों चैटिंग करने लगे। युवक ने उससे मिलने की इच्छा जताई और मंगलवार को चंडीगढ़ आ गया। यहां लड़की से अकेले में समय बिताने की बात कहकर वह उसे बुड़ैल के एक होटल में ले गया। वहां आरोपी उससे रेप कर फरार हो गया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पीड़ित नाबालिग भी पहले आरोपी से मिलने जम्मू जा चुकी है। पीड़िता के बयानों पर केस दर्ज पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जम्मू भी गई थी, लेकिन लड़का वहां से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि लड़के के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस जल्द ही उसे दबोच लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed