{"_id":"5c672689bdec227365149c69","slug":"31550263945-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को एक लाख लोन देने का लालच देकर शातिरों ने ठगे 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को एक लाख लोन देने का लालच देकर शातिरों ने ठगे 50 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को एक लाख का लालच देकर शातिरों ने ठगे पचास हजार
बिजनेस बढ़ाने के लिए लेना चाहती थी लोन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महिला को एक लाख रुपये लोन देने का लालच देकर शातिरों ने पचास हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना इंडस्ट्रियल एरिया के कालोनी नंबर चार की है। पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले में साइबर सेल टीम ने जांच शुरू कर दी है।
इंडस्ट्रियल एरिया निवासी शिकायतकर्ता गुरमीत कौर कालोनी नंबर चार में परिवार के साथ रहती है। उसका अपना छोटा बिजनेस है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। बीते महीने उसने एक विज्ञापन देखकर फोन कर दिया, जिसमें पीड़िता ने एक लाख रुपये का लोन मांगा। शातिरों ने उससे कहा कि लोन लेने के लिए कुछ जरूरी कागजात जमा करने होंगे। उन्होंने महिला को पूरी तरह से अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद गुरमीत कौर को एक लाख रुपये देने की एवज में कमीशन की मांग की गई। इस दौरान वह उनके झांसे में आ गई और धीरे-धीरे कर उनके बैंक खाते में पचास हजार रुपये जमा करा दिए। इतने रुपये जमा कराने के बावजूद जब उसे एक लाख रुपये नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। साइबर सेल टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।