फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवती से आपतिजनक बातचीत पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

युवती से आपतिजनक बातचीत पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Wed, 30 Jan 2019 02:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
युवती से आपतिजनक बातचीत पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
अमर उजाला इंपैक्ट:
विज्ञापन



युवती से आपत्तिजनक बातचीत
पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

एएसपी नेहा यादव को सौंपी गई जांच, युवती से की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बापूधाम चौकी इंचार्ज एसआई नवीन कुमार को युवती से मोबाइल पर आपत्तिजनक बातचीत के मामले में पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने लाइनहाजिर कर दिया है। एसआई नवीन पर विभागीय कार्रवाई बीते सोमवार को की गई। अब बापूधाम चौकी का अस्थायी कार्यभार एसआई जसपाल को सौंपा गया है। वहीं, इस मामले की जांच एएसपी नेहा यादव को सौंपी गई है। पुलिसकर्मियों समेत एएसपी नेहा यादव ने मंगलवार को युवती से पूछताछ की ताकि पता लग सके कि एसआई नवीन पर लगे आरोप कितने मजबूत हैं। एसआई नवीन पर बीते दिनों कानूनी मदद को पुलिस चौकी पहुंची एक युवती से उसके मोबाइल पर कॉल करने समेत व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक चैटिंग के आरोप हैं। इससे पहले मामले की जांच डीएसपी ईस्ट हरजीत कौर को सौंपी गई थी।

महिला सुरक्षा पर विभाग गंभीर
यूटी पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। मौजूदा अफसरशाही ने मामले की शुरुआती जांच के बाद आरोपी एसआई को लाइनहाजिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed