फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gangrape with 55 Year Old Women, Case Registerd

Gangrape with 55 Year Old Women, Case Registerd

Sun, 18 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with 55 Year Old Women, Case Registerd
डेराबस्सी में 55 वर्षीय महिला से गैंग रेप
विज्ञापन

-पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
नशीला पदार्थ खिलाकर 55 वर्षीय महिला से गैंग रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के दामाद की शिकायत पर आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह तहसील रोड पर किराए के मकान में रहती है। पति की मौत के बाद दलबीर सिंह उसके साथ पिछले 18 वर्ष से रह रहा है। शिकायत के अनुसार, 12 जून को दलबीर ने दीपक, जगदीश, संदीप और मनोज के साथ शराब पी। इस दौरान उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को जब होश आया तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इस कारण उसे अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। दूसरी तरफ, पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने दामाद को दी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। वहीं, पुलिस ने शिकायत के बाद इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं, जबकि असल कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed