फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   manan

manan

Fri, 03 Nov 2017 08:50 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
manan
बब्बेहाली में हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- पूर्व विधायक के बेटे और कांग्रेसी वर्करों के बयान पर दोनों तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर
- एक तरफ से आठ तो दूसरी तरफ से दस लोगों को किया नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पिछले मंगलवार को थाना तिब्बड़ के गांव बब्बेहाली में गुरदासपुर के पूर्व विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली के बेटे और कुछ कांग्रेसी वर्करों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में एक पक्ष से बब्बेहाली के बेटे अमरजोत सिंह समेत आठ के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं इसी मामले में अमरजोत सिंह के बयान के आधार पर दूसरे पक्ष के दस लोगों को नामजद किया गया है। घटना में अमरजोत सिंह बब्बेहाली, सिकंदर सिंह तथा गगनदीप सिंह कोगंभीर चोटें आईं थीं, इसके चलते उनका इलाज अमृतसर में ही चल रहा है।
इस बीच घटना के तीन दिन बाद वीरवार देर रात दोनो पक्षों की तरफ से तिब्बड़ थाने में बयान दर्ज कराए गए। इससे पहले डाक्टर उन्हें अनफिट करार दे रहे थे। इस संबंध में एसएचओ तिब्बड़ जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अमरजोत सिंह ने अपने बयान में कहा है कि करीब 12.30 बजे उन्हें पता चला कि गांव के गुरुद्वारा साहिब में सरकारी अफसर पंचायत का इजलास करने आ रहे हैं। उस वक्त वह अपने चाचा के लड़के गगनदीप और ड्राइवर सिकंदर सिंह को साथ लेकर ग्रेटर कैलाश कालोनी में था। सूचना मिलते ही वे मौके की ओर चल पड़े। रास्ते में उन्हें पता चला कि सारे अफसर गुरु रविदास पंचायत घर में मौजूद हैं। जब वे वहां पहुंचकर कार से उतरने के बाद जैसे ही आगे बढ़े वहां पहले से मौजूद नवजोत सिंह (जोता) पुत्र काबूल सिंह बब्बेहाली नेे उन्हें धमकी दी। इसी दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गूरी अपने पिता मक्खन सिंह से 12 बोर की बंदूक ले आया और जान से मारने की कोशिश के तहत फायरिंग की। अमरजोत सिंह ने बताया कि इस पर वे जान बचाकर वहां से भागे। हालांकि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमलाकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेसी वर्करों की तरफ से नवजोत सिंह पुत्र काबुल सिंह निवासी बब्बेहाली की शिकायत पर अमरजोत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह बब्बेहाली, गगनदीप सिंह पुत्र दरबारा सिंह गांव लेहल, हरप्रीत सिंह निवासी बबरी नंगल, सिकंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह, हीरा सिंह पुत्र बेअंत सिंह, कश्मीर सिंह पुत्र अजीत सिंह, ब्रिकम सिंह पुत्र अजीत सिंह, जसप्रीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह ब्रिकमजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह तथा 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी धारा 295/ 324 /323/ 506/148/149 के तहत थाना तिब्बड़ मेें मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी तरफ पुलिस ने अकाली दल के पूर्व विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली के पुत्र अमरजोत सिंह निवासी बब्बेहाली के बयानों के आधार पर नवजोत सिंह पुत्र काबुल सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, मलूक सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, गुरमुख सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, नवदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, नवजोत सिंह पुत्र मलूक सिंह, पलविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह सभी निवासी गांव बब्बेहाली के खिलाफ भी आईपीसी धारा 324/323/ 506/ 148/149 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed