फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पिता के साथ मार्केट से घर आ रही युवती की चेन छीनी

पिता के साथ मार्केट से घर आ रही युवती की चेन छीनी

Tue, 13 Jun 2017 01:24 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पिता के साथ मार्केट से घर आ रही युवती की चेन छीनी
चेन छीनी तो पिता-बेटी दौड़े स्नैचर के पीछे, बाइक छोड़ भागा
विज्ञापन

मनीमाजरा।
रायपुर खुर्द गांव में रविवार रात को साढ़े 10 बजे पिता के साथ घर जा रही युवती के गले से मोटरसाइकिल सवार चेन छपटकर ले गया। बेटी और पिता के पीछे दौड़ने और शोर मचाने पर घबराया झपटमार गिर पड़ा और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस जांच में पता चला कि बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

पीड़ित शिवानी और उसके पिता जगमोहन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोटरसाइकिल पर एचआर-03पी 9200 नंबर लिखा था। मौलीजागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार का कहना है कि अब पुलिस मोटरसाइकिल के आधार पर ही आगे की जांच कर मोटरसाइकिल मालिक और स्नैचर तक पहुंचने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed