{"_id":"593eefb21126f4d8028b45dd","slug":"201497296818-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ मार्केट से घर आ रही युवती की चेन छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के साथ मार्केट से घर आ रही युवती की चेन छीनी
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन छीनी तो पिता-बेटी दौड़े स्नैचर के पीछे, बाइक छोड़ भागा
मनीमाजरा।
रायपुर खुर्द गांव में रविवार रात को साढ़े 10 बजे पिता के साथ घर जा रही युवती के गले से मोटरसाइकिल सवार चेन छपटकर ले गया। बेटी और पिता के पीछे दौड़ने और शोर मचाने पर घबराया झपटमार गिर पड़ा और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस जांच में पता चला कि बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।
पीड़ित शिवानी और उसके पिता जगमोहन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोटरसाइकिल पर एचआर-03पी 9200 नंबर लिखा था। मौलीजागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार का कहना है कि अब पुलिस मोटरसाइकिल के आधार पर ही आगे की जांच कर मोटरसाइकिल मालिक और स्नैचर तक पहुंचने में जुटी हुई है।