फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रै फिक अवेयरनेस वीक के पहले ही दिन जबरदस्त हादसा

ट्रै फिक अवेयरनेस वीक के पहले ही दिन जबरदस्त हादसा

Tue, 05 Feb 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रै फिक अवेयरनेस वीक के पहले ही दिन जबरदस्त हादसा
ट्राइसिटी में ट्रैफिक अवेयरनेस वीक की पहली ही रात जबरदस्त हादसा
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर
तीनों ने नहीं पहन रखा था हेलमेट, रॉंग साइड से जीरकपुर की ओर आ रहे थे


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यातायात जागरूकता सप्ताह की पहली ही रात 12 बजे जबरदस्त हादसा हो गया। जीरकपुर से चंडीगढ़ की ओर जा रहे बाइक पर सवार तीन युवकों की सामने से आती कार से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी तीनों युवक पहले हवा में उछले फिर धड़ाम से जमीन पर गिरे। तीनों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद काफी देर तक अंबाला हाईवे जाम की स्थिति बनी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार और बाइक दोनों ही तेज रफ्तार पर थे। कार जीरकपुर फ्लाईओवर से उतरकर चंडीगढ़ की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार तीनों युवक चंडीगढ़ से रॉंग साइड में जीरकपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान अचानक बाइक कार के आगे आई और टक्कर लगते ही बाइक हवा में उछल गई। बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। सूचना के बाद पहुंची पीसीआर ने तीनों को सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रात 12: 40 बजे खबर लिखे जाने तक कार चालक के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed