फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाजपा नेता से छह लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

भाजपा नेता से छह लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

Sun, 05 Aug 2018 01:22 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता से छह लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
संशोधित..
विज्ञापन

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...

भाजपा नेता से छह लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट का हरियाणा अध्यक्ष बनाने का दिया था झांसा
सेक्टर-31 थाने में पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के नाम पर चंडीगढ़ भाजपा के एक सीनियर नेता से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली निवासी विजेंद्र कुमार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 निवासी गिरधारी लाल जिंदल ने बताया कि मार्च 2018 में इंडस्ट्रियल एरिया के शिव मानस मंदिर के अध्यक्ष बाल कृष्ण कपूर के साथ पवन कुमार राय, नारायण मिश्रा, सुनील कुमार, विनोद गुप्ता और विजेंद्र कुमार के साथ मीटिंग हुई थी। इस दौरान मंदिर के अध्यक्ष ने उन्हें वहां पर बुलाया। मीटिंग के बाद बाल कृष्ण ने कहा कि उन्हें अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा।गिरधारी लाल जिंदल लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

गिरधारी लाल ने बताया कि इस बातचीत के बाद पवन कुमार राय ने कहा कि प्रधान बनने के लिए रामजन्म भूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट के नाम पर उन्हें 11 लाख रुपये का दान करना होगा। इसके बाद वह प्रधान बनने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरधारी लाल ने कहा कि उनसे कहा गया कि कुछ दिनों बाद विजेंद्र कुमार यहां पर दोबारा आएंगे तो उन्हें फंड के नाम पर छह लाख रुपये देने होंगे, ये रुपये बाद में उन्हें वापस कर दिए जाएंगे।

मई के पहले हफ्ते में दिए 6 लाख, 15 दिन बाद ही ठगी का पता चला
गिरधारी लाल ने बताया कि मई महीने के पहले सप्ताह में विजेंद्र कुमार शिव मंदिर में आए तो उन्हें फोन कर बुलाया गया। उन्होंने वहां पहुंचकर विजेंद्र कुमार को 6 लाख रुपये दे दिए। गिरधारी लाल ने बताया कि 22 मई को वह अयोध्या के रामजन्म भूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट के महंत से मिलने गए। महंत से मिलने के बाद उनको सारी बात बताई गई। इसके बाद पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि ठगी का एहसास होने के बाद दोबारा उन लोगों से संपर्क कर रुपये वापस मांगे तो वे लोग टालमटोल करने लगे। इस तंग आकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।

कोट-
करीब 10 साल पहले विजेंद्र कुमार से मिला था। इसके बाद इस साल मिला। विजेंद्र ने बताया कि वह श्री रामजन्म भूमि निर्माण ट्रस्ट का सदस्य है। विजेंद्र के हरियाणा में किसी को ट्रस्ट का प्रदेश प्रधान बनाने की बात कहने पर गिरधारी लाल जिंदल को मिलवाया गया। गिरधारी लाल प्रधान बनने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद विजेंद्र को छह लाख रुपये दे दिए गए। हालांकि, बाद में विजेंद्र गिरधारी लाल के वापस देने के लिए तैयार था।

-बाल कृष्ण कपूर, अध्यक्ष, शिव मानस मंदिर, इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़

कोट-
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। -गुरजीत कौर, एसएचओ, सेक्टर-31 थाना, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed