फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्लाट देने के नाम पर ठगे 9.40 लाख रुपये

प्लॉट के नाम पर महिला से लाखों ठगे, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 09 Oct 2017 09:16 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
प्लाट देने के नाम पर ठगे 9.40 लाख रुपये
demo
प्लॉट देने के नाम पर एक महिला से 9.40 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने न तो प्लॉट दिया और न ही उसके पैसे लौटाए। पेक निवासी सुनीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने खुड्डा अलीशेर निवासी जसबीर सिंह समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-12 स्थित पेक निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 2011-12 में प्लॉट खरीदने के लिए खुड्डा अलीशेर निवासी जसबीर सिंह से संपर्क किया था। जसबीर सिंह ने उन्हें खुड्डा अलीशेर में प्लॉट दिखाया था। उन्होंने प्लॉट दिलाने को लेकर कुछ अन्य लोगों से मिलवाया था। प्लाट का सौदा नौ लाख 40 हजार रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन


रुपये लेने के बाद उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया और जसबीर सिंह बहाने बनाता रहा। शिकायतकर्ता ने जब जसबीर सिंह से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने लौटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद सुनीता देवी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर जसबीर सिंह समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed